Advertisement

Main Ad

अंग्रेजी सीखने के आसान उपाय

अंग्रेजी सीखने के आसान उपाय :

कोई भी भाषा सीखने में भाषा की समझ व उसकी अभिव्यक्ति दोनों ही जरूरी हैं। अंग्रेजी  बोलना सीखने का सबसे सरल तरीका है “अंग्रेजी बोलना”  और इस लिए आपको ऐसे लोगों के साथ अधिक से अधिक  रहना चाहिए जिनसे आप इंग्लिश में बातकर सकते हैं.


नियमित अंग्रेजी सुनें : इंग्लिश को सुनकर सीखना सबसे बेहतर तरीका समझा जाता है. इससे सबसे बड़ा फायदा उच्‍चारण सुधारने में होता है. जब भी टीवी देखें तो अंग्रेजी में चल रहे कार्यक्रम बार-बार ध्यान से सुनते रहेंभले ही उनकी बातें आप पूरी तरह न भी समझ पाएँ।  रेडियो पर भी  अंग्रेजी न्यूज और दूसरे अंग्रेजी के कार्यक्रम सुनते रहें। हिन्दी न्यूज पेपर के ठीक बाद यदि अंग्रेजी न्यूज पेपर भी टीवी पर उन्हीं दृश्यों के साथ देखेंगे तो निश्चित रूप से आपकी अंग्रेजी की समझ लगातार बढ़ती जाएगी।

दोस्तों के साथ प्रैक्टिस करें: कुछ ऐसे  दोस्त   खोजिये  जो  आप   ही  की  तरह  अंग्रेजी  बोलना सीखना  चाहते  हैं और  अपने दोस्तों के साथ बोलने की प्रैक्टिस करें. चाहें  तो  आप  mobile पर  भी  यही  काम  कर  सकते  हैं.

बोल  कर  पढ़ें : हर  रोज  आप  तेज  आवाज़  में  English का  कोई  article या  story पढ़ें. बोल  कर   पढने  से  आपका  pronunciation सही  होगा और  बोलने  में  आत्मविश्वास  भी  बढेगा.

अंग्रेजी फिल्में देखें: अगर आपको फिल्में देखना और गाने सुनना है तो अंग्रेजी फ़िल्में देखें और अंग्रेजी गाने सुने. इससे आपको इंग्लिश सीखने में मदद मिलेगी. खासकर आपको आम बोलचाल की भाषा समझने में मदद मिलेगी.

इन्टरनेट का उपयोग करें : आप अंग्रेजी सिखने के लिए इन्टरनेट का काफी सहारा ले सकते हैं.इसके लिए ऑनलाइन videos देख सकते हैं जैसे youtube पर. अंग्रेजी डिक्सनरी का प्रयोग कर सकते हैं.  

Post a Comment

0 Comments