is/am/are का प्रयोग
अंग्रेजी भाषा में is/am/are (इज/ऍम/आर) का प्रयोग सबसे आसान वाक्य बनाने में किया जाता है. इन तीनों का प्रयोग वर्तमान काल में simple sentences बनाने में किया जाता है. जब वाक्य के अंत में 'हूँ' , 'है' या 'हैं' हो और ये वाक्य में मुख्य क्रिया का काम करते हो तो वाक्य के कर्ता के अनुसार is/am/are का उपयोग किया जाता है.
I (मैं) am (हूँ) you (तुम)व बहुवचन are (हो) singular एकवचन is (है)
उदाहरण :
मैं एक डॉक्टर हूँ . - I am a doctor.
सामान्यतः बोलचाल में संक्षिप्त करने के लिए इनका उपयोग इस प्रकार किया जाता है .
मैं एक डॉक्टर हूँ .
I'm a doctor.
हम बहुत गरीब हैं.
We’re very poor .
आप एक अध्यापक हो.
You’re a teacher.
वह एक गायक है .
He's a singer/She's a singer.
यह आपका पेन है.
It's your pen.
Negative sentences (नकारात्मक वाक्य) बनाने के लिए is/are/am के बाद ‘not’ का प्रयोग किया जाता है.
मैं एक डॉक्टर नही हूँ .
I'm not a doctor.
हम बहुत गरीब नहीं हैं.
We’re not very poor .
आप एक अध्यापक नही हो.
You’re not a teacher.
वह एक गायक नही है.
He's not a singer/She's not a singer.
वे किसान नहीं है.
They're not farmers.
Interrogative sentences (प्रशनवाचक वाक्य) बनाने के लिए is/are/am को वाक्य के शुरू में लगाया जाता है.
क्या मैं एक डॉक्टर हूँ .
Am I a doctor?
क्या हम बहुत गरीब हैं.
We’re very poor?
क्या आप एक अध्यापक हो.
Are You a teacher?
क्या वह एक गायक है .
Is He a singer/ Is She a singer?
क्या यह आपका पेन है.
Is It your pen?
0 Comments